


नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड शिल्प भवन में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय ‘पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नारायणपुर पुष्पा कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षक अमृता प्रीतम और रूबी कुमारी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभ आरंभ किया। स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुरुआत हुआ। बताया कि मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी सेविका को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण में लगभग 115 से सेविकाएं शामिल हुए। इसकी निगरानी ऑनलाइन की जा रही है। प्रखंड समन्वयक अमरजीत कुमार ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत 0 से 3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक बाल्य काल और तीन से 6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मकसद बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

इसमें सेविकाओं को बताया जा रहा है की पढ़ाई के साथ पोषण भी जरूरी है बाल गीत खेल-खेल में पढ़ाई और अन्य गतिविधि के जरिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला पर्यवेक्षिका अमृता प्रीतम और रूबी कुमारी ने बताया कि बच्चों का 90 फ़ीसदी विकास जीरो से 6 वर्ष की उम्र में होता है। इस उम्र में माता-पिता को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर सेविका सुनैना कुमारी, रंजीता गोस्वामी, राखी कुमारी, सपना कुमारी, वंदना कुमारी, अराधना कुमारी, रश्मि, अफसाना बानो, कनकलाता, पूनम व अन्य सेविकाएं शामिल हुए।
