May 31, 2025
हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी, सशर्त वापसी के साथ जताया असंतोष ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : अंचल क्षेत्र के सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दे दिया। बीते दिनों से जारी हड़ताल के चलते रैयतों और विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 30 मई की शाम 5 बजे तक सभी हड़ताली कर्मचारियों को अपने पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया था। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित समय सीमा के बाद लौटने की स्थिति में “नो पे, नो वर्क” के आधार पर वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को सभी राजस्व कर्मचारी […]