5
(1)

पुत्री की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

पिता की हालत गंभीर

मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा एनएच 31 पर हुई घटना

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा एनएच 31 पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक संख्या बीआर 06 जी जी 0463 के चालक ने लापरवाही के कारण बाइक सवार पिता-पुत्री को सामने से रौंद दिया। हादसे में पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाजरत जिंदगी मौत से लड़ रहा है। मृतक किशोरी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी रामशरण कुमार यादव की 5 वर्षीय पुत्री मोना कुमारी बताई गई। घायल रामशरण यादव को नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।


वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामशरण यादव को गंभीर हालत में उठाकर नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। मायागंज में जिंदगी-मौत से वह जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का फरखच्चा उड़ ग़या। बाइक ट्रक के अगले भाग में फंस गया था। वही बच्ची को ट्रक के पहिये ने पीसकर क्षत-विक्षत कर दिया। ट्रक कुछ दूर तक बच्ची के शरीर को घसीटता गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त ट्रक को जप्त कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परीजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परीजन मायागंज भागलपुर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार घायल रामशरण यादव पिता हलधर यादव खगरिया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने पुत्र प्रेम कुमार को लीची देकर पुत्री के साथ घर लौट रहा था। शनिवार की शाम घर से गोगरी के लिए बाइक से निकला था। मृतका मोना कुमारी भी पिता के साथ भाई से मिलने गई थी। उसरी में रामशरण यादव का ससुराल है। रविवार को घर लौटने के क्रम में भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा एनएच 31 पर हादसे का शिकार हो गया। इधर लतरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर ग़या है। मृतका की मां नीलू देवी, दादी प्रतिभा देवी, दादा हलधर यादव, भाई प्रेम कुमार व बहन सोनाक्षी प्रिया का रोरोकर बुरा हाल है। मृतका एक भाई दो बहन में छोटी आंगनबाड़ी में पढ़ती थी। घायल रामशरण यादव किसान हैं, गांव में खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं। एकलौते पुत्र प्रेम कुमार को खगरिया में होस्टल में पढ़ाते हैं। इस दर्दनाक हादसे से रामशरण यादव के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत और एक घायल मायागंज भागलपुर में इलाजरत है। गिट्टी लोड उक्त ट्रक को जप्त कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। आवेंदन मिलने पर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: