Month: March 2025

Noimg

महिला की गला दबाकर हत्या कर शव गेहूं खेत में फेंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हत्या को आ”त्महत्या का रूप देने का किया गया प्रयास घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल और एक कपड़ा बरामद अवैध संबंध को लेकर हत्या की आशंका, रंगरा पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमदास टोला के पूरब बहियार में शनिवार रात अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव को गेहूं खेत में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर महिला का शव रंगरा पुलिस द्वारा गेहूं खेत से बरामद किया गया है। शव की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी मोहन मंडल की पत्नी पिंकी देवी उर्फ फूलन देवी उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई। शव मिलने की बात फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही आसपास […]

Noimg

अब सभी रेलकर्मियों को नहीं मिलेगी AC कोच में एंट्री! ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

जारी हुआ नया नोटिफिकेशन, यात्रियों के लिए भी आई जरूरी सूचना भागलपुर : रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिए एक सख्त नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सिर्फ ड्यूटी पास रखने वाले रेलकर्मियों को ही एसी कोच में सफर करने की अनुमति मिलेगी। 28 फरवरी को जारी एक नोटिफिकेशन में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने यह आदेश जारी किया। इस नए नियम के अनुसार, बिना ड्यूटी पास के एसी कोच में यात्रा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, रेलवे बोर्ड ने 01 मार्च से 31 मार्च तक टिकट चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। विशेष टीमें मालदा से किऊल रेलवे स्टेशन के बीच बनाई गई हैं, जो ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर […]

Noimg

मुंगेर से मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरी, शहरवासियों को मार्च तक मिलेगी बड़ी सौगात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: 5440 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुंगेर से मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण दो साल में पूरा होने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि, जल्द ही इसे चालू किया जाएगा। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। फोरलेन के बन जाने से पश्चिम बंगाल और झारखंड से भागलपुर के रास्ते राजधानी पटना तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक इस फोरलेन का कार्य पूरा हो जाएगा और शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलेगी। DESK2025

Noimg

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा || GS NEWS

भक्ति पूजा अर्चनाDESK 1010

भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर पंचायत के सजौर बाजार में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। 5100 की संख्या में महिलाएं और कुमारी कन्याएं कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ सजौर से होकर राधानगर, किशनपुर अमखोरिया, जगन्नाथपुर फतेहपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस कलश यात्रा में साधु महात्माओं के अलावा यज्ञ कमेटी के सदस्य, नवयुवक और जनप्रतिनिधि बैंड बाजा, चार पहिया वाहन और 51 घोड़ों के साथ शामिल हुए। कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों के समक्ष विधिपूर्वक रखा गया। जहां सभी भक्तजन पूजा अर्चना के बाद शरबत एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के मुखिया अरुणा देवी और […]

बिहार सरकार ने अजगैबीनाथ धाम में एयरपोर्ट बनने की दी मंजूरी || GS NEWS

बिहारभागलपुरसरकारी योजनाDESK 1010

भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में अब जल्द ही एयरपोर्ट बनने जा रहा है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में 855 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार को एक पत्र भी भेजा है। इस योजना के लिए स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार और जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास ने इस परियोजना को क्षेत्र की विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। आम जनता भी इस फैसले से उत्साहित है, क्योंकि इससे क्षेत्र के पर्यटन […]

Noimg

मुंगेर से मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरी, शहरवासियों को मार्च तक मिलेगी बड़ी सौगात || GS NEWS

निर्माणDESK 1010

भागलपुर: 5440 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुंगेर से मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण दो साल में पूरा होने का लक्ष्य था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि, जल्द ही इसे चालू किया जाएगा। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी लगातार निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। फोरलेन के बन जाने से पश्चिम बंगाल और झारखंड से भागलपुर के रास्ते राजधानी पटना तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक इस फोरलेन का कार्य पूरा हो जाएगा और शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलेगी। DESK 101

Noimg

जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी किनारे भीषण कटाव, कटावरोधी कार्य ध्वस्त ||GS NEWS

कटावकोसीDESK 1010

भागलपुर में कोसी नदी असमय कटाव कर रही है। नवगछिया अनुमंडल के जहांगीरपुर बैसी में कटावरोधी कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और जमींदोज हो गया है। वहीं, कटावरोधी कार्य का निचला हिस्सा कोसी में समा गया है। असमय कटाव से ग्रामीण डरे हुए हैं और जिम्मेदारों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। कटाव पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। जल संसाधन विभाग कटाव को नजरअंदाज कर रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही और प्रशासन सुस्त रहा, तो हालात बिगड़ सकते हैं। कटावरोधी कार्य की स्थिति एक महीने में पूरी तरह से बदल गई है। वर्ष 2022-23 में हुए भीषण कटाव में 50 से अधिक मकान कोसी में समाहित हो गए थे। इसके बाद, […]

Noimg

भागलपुर वार्ड 45 के पूर्व पार्षद पर अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे || GS NEWS

अपराधघटनाDESK 1010

भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के सामने वार्ड 45 के पूर्व पार्षद सदानंद मोदी पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। यह घटना शाम के समय उस स्थान पर घटी, जहां नशेड़ियों का जमावड़ा अक्सर लगा रहता है। हालांकि, पूर्व पार्षद सदानंद मोदी बाल-बाल बच गए। गोली चलते ही पानी टंकी के पास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी टू राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खाली खोखा बरामद किया है। पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पानी टंकी चौक पर नशेड़ी अक्सर एकत्रित होते हैं, […]