5
(2)

गांव और जिले का नाम किया रोशन

तेजस्वी पब्लिक स्कूल के शिक्षक हैं शुभम के पिता सुकेश चौधरी

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकनपुर गांव निवासी शुभम कुमार ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव, परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। शुभम, सुकेश चौधरी के पुत्र तथा भागीरथ चौधरी के पौत्र हैं।

शुभम ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़गवासला, पुणे में प्रवेश लिया। चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी में दीक्षांत परेड में भाग लिया, जहां उन्हें औपचारिक रूप से फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।

दीक्षांत समारोह के दौरान शुभम के माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शुभम की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

बताते चले कि शुभम के पिता सुकेश चौधरी नवगछिया के ही तेजस्वी पब्लिक स्कूल के शिक्षक है । वही शुभम के उपलब्धि पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल के निर्देशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्राचार्य सीपीएन चौधरी, प्रशासक नितिन कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं दी हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: