5
(1)

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैया गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर विधि-व्यवस्था के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण एवं अकबरनगर थानाध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और छानबीन के दौरान ग्राम खेरैया निवासी पुरुषोत्तम सिंह के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक लोडेड देसी कट्टा और 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल से पुरुषोत्तम सिंह, उसके पुत्र सत्यम कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। तीनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस पूरे मामले को लेकर अकबरनगर थाना कांड संख्या 67/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मारपीट और गाली-गलौज के संबंध में दोनों पक्षों पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी चंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इस प्रकार कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। बरामदगी में कुल एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी चंद्रभूषण ने किया। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष रोहित तिवारी, सहायक थानाध्यक्ष राकेश कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी रोहित कुमार, रमाशंकर कुमार और प्रेम कुमार शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

अकबरनगर में फायरिंग और मारपीट: देसी कट्टा व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: