June 10, 2025
कोचिंग सेंटर में लाठी-डंडों से हमला, 5 छात्र घायल; बदले की भावना में घुसे 30 युवक, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद ||GSNEWS
बिहारभागलपुरDESK 110भागलपुर के इसीपुर थाना क्षेत्र के प्यालापुर स्थित सी. राज क्लासेस कोचिंग सेंटर में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग 30 युवक लाठी, डंडा और हॉकी स्टिक लेकर कोचिंग परिसर में घुस आए और पढ़ाई कर रहे छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 11वीं और 12वीं कक्षा के पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके सिर, हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दो दिन पहले मठिया मध्य विद्यालय के मैदान में क्रिकेट खेलते समय कोचिंग छात्र योगेश कुमार के भाई का दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ी संख्या में युवक हथियारों […]