April 18, 2025
घरेलू कलह में जहर खाकर विवाहिता ने दी जान, गंभीर हालत में मायागंज रेफर ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया : गुरुवार सुबह बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव में एक विवाहिता ने घरेलू कलह के कारण जहर खा लिया। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहर खाने वाली महिला की पहचान 21 वर्षीय प्रियंका देवी, पति सुमन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जेएलएनएमसीएच मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। DESK2025