March 24, 2026
रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में दंडाधिकारियों की तैनाती || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कई संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नवगछिया क्षेत्र में 14 स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं परवत्ता थाना क्षेत्र में 4 स्थानों, ढोलबज्जा में 3 स्थानों, कदवा में 5 स्थानों, इस्माइलपुर में 2 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गोपालपुर एवं रंगरा थाना क्षेत्रों में 9-9 स्थानों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भवानीपुर में सर्वाधिक 24 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि बिहपुर में 19 और खरीक […]