5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित वार्ड संख्या 8 एवं 9 में संचालित एक विवाह भवन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त विवाह भवन की गतिविधियों से इलाके के लोग लंबे समय से परेशान हैं।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि विवाह भवन में प्रतिबंधित शराब के सेवन, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा घरेलू बिजली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दिन-रात ध्वनि प्रदूषण फैलाने, सड़क किनारे कचरा जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने तथा गरीब लोगों से जबरन पैसे वसूलने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों के सहारे लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और विवाह भवन को बंद कराने की मांग की है।

इस आवेदन पर अजय कुमार झा, निवास चंद्र झा, मदन झा, अमरेश कुमार झा, गोपाल झा, राजा झा, प्रिंस झा, संतोष कुमार, सावित्री देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

आवेदन की प्रतिलिपि प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, गृह मंत्री बिहार सरकार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया तथा थाना अध्यक्ष नवगछिया को भी भेजी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: