March 24, 2026
तेतरी में विवाह भवन बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा हस्ताक्षरित आवेदन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित वार्ड संख्या 8 एवं 9 में संचालित एक विवाह भवन को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त विवाह भवन की गतिविधियों से इलाके के लोग लंबे समय से परेशान हैं। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि विवाह भवन में प्रतिबंधित शराब के सेवन, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा घरेलू बिजली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दिन-रात ध्वनि प्रदूषण फैलाने, सड़क किनारे कचरा जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने तथा गरीब लोगों से जबरन पैसे वसूलने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाइयों का […]