5
(1)

पत्नी और दोनों बच्चों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी रहे मौजूद

पूर्णिया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल शनिवार को डगरुआ प्रखंड के कोचैली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवा उद्यमी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत की पत्नी राखी और दोनों बच्चों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी मौजूद रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम कप्तान पुल पर बबलू विश्वास की फॉर्च्यूनर कार रेलिंग तोड़ते हुए सौरा नदी में गिर गई थी। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। बबलू विश्वास पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के करीबी रिश्तेदार थे।

परिवार से मुलाकात के बाद विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि बबलू विश्वास के साथ उनकी कई व्यक्तिगत यादें जुड़ी हुई हैं। वे एक सुलझे हुए इंसान थे और सामाजिक सरोकारों से उनका गहरा जुड़ाव था। इसके साथ ही वे एक उभरते हुए व्यवसायी भी थे।

विधायक ने कहा कि बबलू विश्वास का असामयिक निधन पूर्णिया के सामाजिक और कारोबारी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इस मौके पर भाजपा नेता विनोद यादव, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार और पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: