0
(0)

नवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के शांति बिहार के समीप मंदरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलार थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्राह वार्ड संख्या-1 निवासी 53 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह (पिता सुगंबर सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित तेज रफ्तार में कटिहार की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया भेजा, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह दूध लाने के लिए लतरा गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

यातायात थाना प्रभारी सुजीत वारसी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: