March 24, 2026
तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, एक घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।रंगरा थाना क्षेत्र के शांति बिहार के समीप मंदरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करने के दौरान ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलार थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्राह वार्ड संख्या-1 निवासी 53 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह (पिता सुगंबर सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित तेज रफ्तार […]