April 2, 2025
जिलास्तरीय दिशा समिति के सदस्य बने बीरेन्द्र सिंह और जय नारायण पासवान ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । भागलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय मंडल की अनुशंसा पर जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) में जदयू के प्रदेश महासचिव बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा और जय नारायण पासवान को सदस्य नियुक्त किया गया है। बीरेन्द्र सिंह और जय नारायण पासवान ने सांसद अजय मंडल के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, सुबोध साह, शाहिद राजा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, अखिलेश सिंह निषाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, पारसनाथ साहू, गुलशन मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव रवि कुमार, प्रिंस पटेल, रूपक पटेल सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। DESK2025