Category Archives: Uncategorized

Naugachia : 125 यूनिट बिजली कनेक्शन विवाद में दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट, कई लोग घायल – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 में बिजली कनेक्शन को लेकर दो सगे भाइयों कैलाश सिंह और प्रवेश सिंह के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की 125 यूनिट बिजली योजना के तहत एक भाई ने अपनी मां के नाम पर बिजली कनेक्शन लिया हैं ।  बताया जाता है कि दोनों परिवार उसी कनेक्शन का उपयोग कर रहे थे। बाद में बिजली बिल अधिक आने और खर्च बढ़ने के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जा रहे तार को हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच […]

Bhagalpur : टीएमबीयू में 70 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति पर विरोध, आदेश वापस लेने की मांग को लेकर धरना – GS NEWS

DESK20260

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में अप्रैल 2025 में नियुक्त 70 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश के बाद विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के विरोध में अतिथि शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रभारी कुलपति को आवेदन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की और रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे ने राजभवन के निर्देशों का हवाला देते हुए गुरुवार को 70 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति संबंधी अधिसूचना जारी की थी। आदेश जारी होते ही प्रभावित शिक्षकों में नाराजगी फैल गई। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रभारी कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए सेवा समाप्ति आदेश वापस लेने की मांग की। […]

Bhagalpur: प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री विजय सिन्हा – GS NEWS

DESK20260

  भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भागलपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, कृषि, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Bhagalpur : ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सबौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित […]

Bhagalpur: मानिकपुर दुर्गा मंदिर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मानिकपुर दुर्गा मंदिर परिसर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मानिकपुर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर तक पहुंची और वहां पूजा-अर्चना के बाद पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में शामिल घोड़े एवं डीजे पर बज रहे भक्ति गीत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते हुए मां दुर्गा की आराधना करते नजर आए। यात्रा […]

Bhagalpur : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि  –  GS NEWS

DESK20260

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के तत्वावधान में शनिवार को टाउन हॉल में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण टाउन हॉल में उपस्थित लोगों को दिखाया गया। उन्होंने रोजगार सृजन, कौशल विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विकसित […]

Bhagalpur :  नाथनगर मनसकामना मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 22 जून को होगी नई काली प्रतिमा की स्थापना – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। नाथनगर स्थित प्रसिद्ध मनसकामना मंदिर में मां काली की खंडित प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक विसर्जन कर नई प्रतिमा की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार खंडित प्रतिमा की पूजा नहीं किए जाने के कारण मंदिर समिति ने नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मां काली की आराधना एवं पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार 22 जून को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां काली की नई प्रतिमा को मंदिर […]

Bhagalpur : सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल  –  GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लसकरी गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार और उत्तम कुमार मोटरसाइकिल से बामदेव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लसकरी गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उत्तम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और […]

Purnia:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने दी शुभकामनाएं  –  GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामना पत्र प्रेषित कर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। प्रेषित शुभकामना संदेश में आशीष गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, सेवा, सादगी और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी कर्मनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचकर करोड़ों देशवासियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए नई प्रेरणा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों […]

Purnia: पूर्णिया को मिलेंगे नए पार्क और आधुनिक पर्यटन स्थल, महापौर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण – GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ, हरित और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महापौर विभा कुमारी ने वार्ड संख्या 41 स्थित खुश्कीबाग के मिलनपाड़ा में निर्माणाधीन आधुनिक पार्क का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निगम जल्द ही शहरवासियों को दो नए पार्कों तथा दो प्रमुख पोखरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की सौगात देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और नागरिकों को मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं पर्यटन […]