June 20, 2026
Purnia: वीवीसीपी, पूर्णिया में आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का सफल समापन – GS NEWS
DESK2026पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। गणितीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (गणित संकाय) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छह दिनों तक चले इस बूट कैंप में विद्यार्थियों को भारतीय गणित ओलंपियाड योग्यता परीक्षा (आईओक्यूएम) एवं अन्य गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा प्रतियोगी गणित की उन्नत अवधारणाओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परीक्षा की तैयारी […]