5
(1)


नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 22 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। आधुनिक ट्राई साइकिल मिलने से लाभार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिलसा के विधायक Krishna Murari Sharan और प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर मौजूद रहे। अतिथियों ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपकर आत्मनिर्भर जीवन की शुभकामनाएं दीं।

बीडीओ नंदकिशोर ने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ और विशेष आवश्यकता वाले 22 लाभार्थियों का चयन किया गया था। सभी को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे शिक्षा, रोजगार और दैनिक कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: