June 21, 2026
Naugachia: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष
योग है परम ठहराव : आचार्य अंशु – GS NEWS
DESK2026योग को प्रायः लोग केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित समझते हैं, जबकि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग का वास्तविक अर्थ है ठहराव—वह ठहराव जो जीवन की भागदौड़, तनाव, चिंता, क्रोध और अवसाद के बीच हमें आंतरिक शांति प्रदान करता है। आज का मनुष्य निरंतर व्यस्तता और प्रतिस्पर्धा में उलझा हुआ है। परिणामस्वरूप मानसिक अशांति, तनाव और अनेक शारीरिक-मानसिक रोग बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे समय में योग हमें संतुलित और सार्थक जीवन जीने की दिशा दिखाता है। महर्षि पतंजलि ने योग को अष्टांग योग के रूप में परिभाषित किया है, जिसमें जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने वाले आठ चरण बताए गए हैं। यम : व्यवहार का […]