5
(4)

नवगछिया। बरौनी से कटिहार जा रही सवारी गाड़ी संख्या 63304 से उतरने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप हुई, जहां चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पास के गड्ढे में गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को गड्ढे से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी ने बताया कि घायल युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। चोट के कारण वह स्पष्ट रूप से बातचीत नहीं कर पा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुशील शर्मा बताया है, लेकिन वह अपना पता अथवा अन्य जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस युवक की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: