


नवगछिया । मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में बिहपुर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी दिलीप मंडल, पिता मुंडेश्वर मंडल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को बाली मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र बासा से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दिलीप मंडल एवं तीन-चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या-153/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की।
इसी क्रम में 20 जून को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद अभियुक्त दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
















