5
(3)

नवगछिया। नवगछिया बाजार क्षेत्र में साइकिल चलाने के दौरान एक किशोर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया। घायल अवस्था में वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उसकी दादी उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

घायल किशोर की पहचान नवगछिया निवासी ओम लाहिड़ी के पुत्र अभिनव शुभम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाजार क्षेत्र में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद किशोर स्वयं घर पहुंचा। उसके शरीर पर चोट के निशान और दर्द की शिकायत होने पर उसकी दादी तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचीं। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: