Category Archives: Uncategorized

Noimg

इस्माइलपुर में मृत गरूड़ मिलने से वन विभाग में हड़कंप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर के चंडीस्थान में मृत गरूड़ मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अमन कुमार ने गरूड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के सुंदरवन भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। अमन कुमार ने आशंका जताई कि किसी ने मछली में जहरीला पदार्थ मिलाकर फेंक दिया होगा, जिसे खाने से गरूड़ की मौत हो गई। हालांकि, अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र का कदवा गरूड़ प्रजनन केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां से गरूड़ भोजन की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में चले जाते हैं। DESK2025

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: कहा- बिहार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया गोलीकांड का जिक्र कर बोले- अपराधियों का बोलबाला, सरकार भ्रष्टाचारियों के शिकंजे में नवगछिया : बिहार में अपराध और प्रशासनिक स्थिति को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है और सरकार भ्रष्टाचारियों के शिकंजे में फंसी हुई है। जगतपुर गोलीकांड का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई गोलीबारी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यहां पानी के विवाद को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के […]

Noimg

मंदिर में चोरी मामलें के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब 12:25 बजे परबत्ता थाना को सूचना मिली कि खगड़ा स्थित शिव मंदिर से एक अज्ञात व्यक्ति सामान चोरी कर भाग रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परबत्ता पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से चोरी गई सामान के साथ परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी सनोज कुंवर पिता मिथलेश कुंवर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वादी खगड़ा निवासी कुबेर कुमर पिता स्व छेदी कुमर के लिखित आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना कांड संख्या 51/25 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

तेजस्वी यादव ने नवगछिया में राजद नेताओं को दिया मंत्र ||GS NEWS

DESK20250

नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को पूर्णिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद पटना लौटते समय बिहपुर के एक रेस्टॉरेंट में रुके। वहां उन्होंने स्थानीय राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान के नेतृत्व में और जिला उपाध्यक्ष छतीश यादव के द्वारा तेजस्वी यादव को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारी करने का मंत्र दिया। उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सभी बूथों को सांगठनिक रूप से मजबूत करने का […]

Noimg

पंजाब में बिहारी छात्रों पर हमले के विरोध में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भागलपुर में किया पुतला दहन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पंजाब में पढ़ाई कर रहे बिहारी छात्रों पर हुए हमले और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ भागलपुर में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा जिला संरक्षक सुभाष मंडल, युवा महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा समेत मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुए अत्याचार की कड़ी निंदा की। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी है, जिसने बिहारी छात्रों के साथ हुई घटना को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। मोर्चा ने पंजाब सरकार से […]

Noimg

भागलपुर में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता (आपदा) कुंदन कुमार, मंजूषा गुरु मनोज पंडित, मंजूषा कलाकार उलूपी झा और अमन सागर ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोककला पर आधारित एक से बढ़कर एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। उद्घाटन के बाद अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मंजूषा कला को एक मजबूत बाजार की जरूरत है, ताकि कलाकारों को उनके हुनर का उचित मूल्य मिल सके। मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने बताया कि मंजूषा भारत की लोककलाओं में एकमात्र ऐसी कला है, जिसमें कहानियों को क्रमिक […]