Category Archives: Uncategorized

Noimg

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत – GS NEWS

DESK20260

समस्तीपुर, प्रतिनिधि। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चौक के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गढ़सिसई-मनियारपुर सड़क पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर बाइक से गढ़सिसई गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान गढ़सिसई गांव निवासी कैलाश राम के पुत्र राजू कुमार (19 वर्ष) […]

Noimg

शंभुगंज में 21 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – GS NEWS

DESK20260

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक 21 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय युवती के माता-पिता किसी काम से सुल्तानगंज गए हुए थे। इसी दौरान युवती ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद भाई-बहनों ने उसे देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर शंभुगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और […]

Noimg

गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबी युवती, अगले दिन मिला शव, परिवार में मातम – GS NEWS

DESK20260

खगड़िया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर स्थित गंडक नदी घाट पर स्नान के दौरान एक 21 वर्षीय युवती की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया मृतका की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर टोला निवासी रामाशीष पासवान की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान अपनी बीमार नानी से मिलने के लिए कुछ दिन पहले संसारपुर आई थी। बताया जाता है कि गुरुवार को वह गंडक नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने […]

Noimg

शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा हुआ SBI, पत्नी को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक – GS NEWS

DESK20260

जमुई: देश की सेवा के दौरान जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवान राकेश कुमार के परिवार को भारतीय स्टेट बैंक ने बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। एसबीआई की विशेष सैलरी अकाउंट योजना के तहत शहीद जवान की पत्नी पिंकी कुमारी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने संकट की घड़ी में परिवार के लिए बड़ी राहत बताते हुए सराहा है। जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के सिकंदरा निवासी राकेश कुमार सीआरपीएफ की 210 वाहिनी कोबरा यूनिट में तैनात थे। 8 अप्रैल 2026 को झारखंड के जराईकेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आए भीषण आंधी-तूफान में एक बड़े पेड़ की शाखा उनके ऊपर गिर गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका […]

Noimg

बेगूसराय में जमीन विवाद में युवक की हत्या, 20 दिन पहले दी थी जान के खतरे की सूचना – GS NEWS

DESK20260

बेगूसराय, बिहार: जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को 26 वर्षीय चंदन कुमार महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई और उसके सहयोगियों पर लगाया है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार महतो और उसके चचेरे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को गांव के दक्षिण स्थित परवल के खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद घर लौटने के दौरान हनुमान मंदिर के पास विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान चंदन कुमार पर […]

Noimg

बेगूसराय में दुष्कर्म मामले के विरोध में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका GS NEWS

DESK20260

बेगूसराय। चकिया थाना क्षेत्र से जुड़े कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। पार्टी के बैनर तले कमलेश्वरी भवन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय गेट के समीप पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की […]

Noimg

शिवपुर में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी, हजारों रुपये का जुर्माना  –  GS NEWS

DESK20260

बक्सर। जिले के नावानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। इस मामले में विभाग ने सभी आरोपियों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बिजली कनीय अभियंता (जेई) अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुर गांव में औचक छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुख्य बिजली लाइन में टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान धनजी पासवान, रामनाथ पासवान, मंगू देवी, चंद्रावती देवी और रिंकू देवी को कथित रूप से बिजली […]

Noimg

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने उठाए सवाल – GS NEWS

DESK20260

आरा/शाहपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में युवक भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस घटना को लेकर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से स्थिति की जानकारी थी, इसके बावजूद घटना को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राहुल तिवारी ने एनकाउंटर […]

Noimg

बक्सर जिला परिषद में फंड और योजनाओं की स्वीकृति रुकी, सदस्यों ने 12 दिन के आंदोलन का किया ऐलान – GS NEWS

DESK20260

बक्सर। जिला परिषद में विकास योजनाओं की स्वीकृति और फंड रिलीज नहीं होने से नाराज जिला परिषद सदस्यों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित योजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की। प्रदर्शनकारी सदस्यों का आरोप है कि विकास योजनाओं की स्वीकृति में लगातार देरी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं और स्वीकृति तथा भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। जिला परिषद प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि फंड रिलीज नहीं होने के कारण जनहित से जुड़ी कई योजनाएं अधर में लटकी हुई […]