Category Archives: Uncategorized

Noimg

Purnia: वीवीसीपी, पूर्णिया में आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का सफल समापन – GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), पूर्णिया द्वारा आयोजित छह दिवसीय आईओक्यूएम-2026 बूट कैंप का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। गणितीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं (गणित संकाय) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छह दिनों तक चले इस बूट कैंप में विद्यार्थियों को भारतीय गणित ओलंपियाड योग्यता परीक्षा (आईओक्यूएम) एवं अन्य गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा प्रतियोगी गणित की उन्नत अवधारणाओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परीक्षा की तैयारी […]

Noimg

कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद सुदामा प्रसाद  –  GS NEWS

DESK20260

भोजपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद सुदामा प्रसाद ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों से बातचीत के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एनकाउंटर संदिग्ध और कथित तौर पर फर्जी प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि केवल संबंधित थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के निलंबन से सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। मामले में अब तक हुई कार्रवाई खुद इस बात की ओर इशारा करती है कि मुठभेड़ को लेकर गंभीर सवाल मौजूद हैं। सांसद ने कहा कि पीड़ित […]

Noimg

नवादा में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर सगे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप   –  GS NEWS

DESK20260

नवादा, बिहार: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ अंतर्गत झलकडीहा गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर सगे भाई और उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में 60 वर्षीय मोहम्मद रमजान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर […]

Noimg

बेगूसराय में जमीन विवाद में युवक की हत्या, 20 दिन पहले दी थी जान के खतरे की सूचना – GS NEWS

DESK20260

बेगूसराय, बिहार: जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित सोनमा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को 26 वर्षीय चंदन कुमार महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई और उसके सहयोगियों पर लगाया है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार महतो और उसके चचेरे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को गांव के दक्षिण स्थित परवल के खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद घर लौटने के दौरान हनुमान मंदिर के पास विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान चंदन कुमार पर […]

Noimg

गुरुआ में नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग  –  GS NEWS

DESK20260

गया। गुरुआ-भूरहा-भरौंधा मुख्य मार्ग पर स्थित नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने संभावित दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, भूरहा होते हुए भरौंधा जाने वाली मुख्य सड़क पर पावरग्रिड के समीप नहर पर बने पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। यह सड़क गुरुआ, भूरहा, भरौंधा समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ […]

Noimg

विदेश से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव; हत्या की आशंका  –  GS NEWS

DESK20260

सीवान। जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में विदेश से लौटे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान लकड़ी गांव निवासी जैनुद्दीन के पुत्र कमरे आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही विदेश से अपने घर लौटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात कमरे आलम के मोबाइल पर […]

Noimg

सीवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  –  GS NEWS

DESK20260

सीवान। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। भगवानपुर हाट थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर पीएसआई छपित कुमार चौबे और एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गाजियापुर गांव के समीप दो संदिग्ध कारों को रोककर […]

Noimg

सीवान पेट्रोल कांड: 19 दिन तक मौत से लड़ता रहा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत – GS NEWS

DESK20260

सीवान। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक आदित्य कुमार रावत की पेट्रोल कांड में गंभीर रूप से झुलसने के बाद 19 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के पश्चात मौत हो गई। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां 15 जून की दोपहर करीब दो बजे उसने अंतिम सांस ली। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, 27 मई की रात करीब 11:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव में आदित्य के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि […]

Noimg

बोचहां राजू चौधरी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पर्यटन मंत्री -GS NEWS

DESK20260

बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के शर्फुद्दीनपुर पंचायत स्थित चकहेलाल गांव पहुंचकर दिवंगत राजू कुमार चौधरी उर्फ हरेराम चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राजू चौधरी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, वे अपनी दुकान पर थे जब बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मंत्री ने क्या कहा? अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। शर्फुद्दीनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई पुलिस ओपी (आउटपोस्ट) खोलने की पहल की जाएगी। इस संबंध में मंत्री ने मुजफ्फरपुर एसएसपी […]

Noimg

समस्तीपुर: मां काली मंदिर में 10 लाख की चोरी, गहने और दान पेटी ले उड़े चोर  -GS NEWS

DESK20260

समस्तीपुर, प्रतिनिधि। जिले के दलसिंहसराय शहर अंतर्गत रामपुर जलालपुर स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मां काली के कीमती सोने-चांदी के गहनों के साथ दान पेटी भी चुरा ले गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना वार्ड संख्या-18 स्थित तेल डिपो चौक के पास बने मां काली मंदिर की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में करीब एक वर्ष पहले ही मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। गेट पर लगी लोहे की सिकरी […]