5
(2)

समस्तीपुर, प्रतिनिधि। जिले के दलसिंहसराय शहर अंतर्गत रामपुर जलालपुर स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और मां काली के कीमती सोने-चांदी के गहनों के साथ दान पेटी भी चुरा ले गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घटना वार्ड संख्या-18 स्थित तेल डिपो चौक के पास बने मां काली मंदिर की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में करीब एक वर्ष पहले ही मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। गेट पर लगी लोहे की सिकरी (जंजीर) भी गायब थी।

मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं ने देखा कि मां काली की प्रतिमा पर चढ़े सभी सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं। वहीं मंदिर परिसर में रखी दान पेटी भी अपने स्थान से गायब थी। बताया जा रहा है कि दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई अच्छी-खासी नकदी मौजूद थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: