5
(2)

सीवान। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक आदित्य कुमार रावत की पेट्रोल कांड में गंभीर रूप से झुलसने के बाद 19 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के पश्चात मौत हो गई। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां 15 जून की दोपहर करीब दो बजे उसने अंतिम सांस ली।

युवक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, 27 मई की रात करीब 11:30 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव में आदित्य के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद आदित्य किसी तरह अपने घर पहुंच गया था।

घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया था। बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता नंदकिशोर रावत ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर सरसर गांव निवासी श्रीभगवान रावत, उनकी पत्नी बबीता देवी, बेटी सुमन कुमारी तथा सचिन राम को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवक की मौत के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: