5
(2)

गया। गुरुआ-भूरहा-भरौंधा मुख्य मार्ग पर स्थित नहर पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने संभावित दुर्घटना की आशंका जताते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भूरहा होते हुए भरौंधा जाने वाली मुख्य सड़क पर पावरग्रिड के समीप नहर पर बने पुल की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। यह सड़क गुरुआ, भूरहा, भरौंधा समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों का आवागमन होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। विशेषकर रात के समय अंधेरा रहने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में फिसलन बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है तथा वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जनहित में पुल की रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: