5
(2)

बक्सर। जिले के नावानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। इस मामले में विभाग ने सभी आरोपियों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, बिजली कनीय अभियंता (जेई) अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुर गांव में औचक छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुख्य बिजली लाइन में टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

छापेमारी के दौरान धनजी पासवान, रामनाथ पासवान, मंगू देवी, चंद्रावती देवी और रिंकू देवी को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जांच के बाद विभाग ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी।

बिजली विभाग के अनुसार, धनजी पासवान पर 23,798 रुपये, रामनाथ पासवान पर 71,718 रुपये, मंगू देवी पर 29,524 रुपये, चंद्रावती देवी पर 22,702 रुपये तथा रिंकू देवी पर 10,794 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जेई अवनीश कुमार ने बताया कि जुर्माना निर्धारण के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ नावानगर थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: