Category Archives: Uncategorized

Noimg

वॉयस ऑफ बिहार सम्मान से सम्मानित हुए आनंद फाउंडेशन के संस्थापक प्रीतम आनंद- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया। सीमांचल और कोशी क्षेत्र में नशामुक्ति एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आनंद फाउंडेशन के संस्थापक प्रीतम आनंद को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रतिष्ठित “वॉयस ऑफ बिहार” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सकारात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रीतम आनंद ने वर्ष 2019 में सीमांचल और कोशी क्षेत्र का पहला नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र (रीहैब सेंटर) स्थापित किया था। पिछले सात वर्षों के दौरान इस केंद्र ने सैकड़ों नशा एवं शराब की लत से जूझ रहे लोगों का सफल उपचार कर उन्हें सामान्य और स्वस्थ जीवन की मुख्यधारा में वापस लाने का कार्य किया है। यह सम्मान […]

CM सम्राट चौधरी का अपराधियों को संदेश: ‘बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, 48 घंटे में मिलेगा जवाब’  – GS NEWS

DESK20260

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और अपराधियों को राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने बयान में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल में नेतृत्व है, वैसे ही बिहार में भी सरकार अपराध के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में […]

NH पर सख्ती के बाद मंझौल-बखरी मार्ग पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, साहेबपुरकमाल हादसे के बाद बदला ट्रकों का रूट  –  GS NEWS

DESK20260

बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दारोगा समेत चार लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की सघन जांच, ओवरलोडिंग की निगरानी और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के कारण अब बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने लगे हैं। इसका सबसे अधिक असर मंझौल–बखरी राज्य राजमार्ग पर देखने को मिल रहा है, जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले कई ट्रक चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच और कार्रवाई से बचने के लिए मंझौल, बखरी और […]

सीवान में शादी समारोह में जा रहे वकील के 12 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता की हालत गंभीर – GS NEWS

DESK20260

सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक अधिवक्ता की बाइक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मटुक छपरा निवासी अधिवक्ता अनिल राम अपने पुत्र आयुष कुमार राम के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सराय थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार […]

क्लिनिक में फंदे से लटका मिला डॉक्टर की 13 वर्षीय बेटी का शव, इलाके में सनसनी – GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र की बंगरा मोहदीपुर पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई। बंगरा चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में क्लिनिक संचालिका डॉ. नूतन कुमारी की 13 वर्षीय पुत्री का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार बच्ची क्लिनिक परिसर में मौजूद थी। कुछ देर बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]

105 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल भी की जब्त – GS NEWS

DESK20260

कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करों के इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। जानकारी के अनुसार, कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो तस्कर मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर जलकी चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों के […]

Purnia: आव्या स्पोर्ट्स फाउंडेशन के क्रिकेट समर कैंप का भव्य आगाज- GS NEWS

DESK 1130

पहले ही दिन 88 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, पूर्व रणजी कप्तान मनीष वर्धन देंगे प्रशिक्षण पूर्णिया : सीमांचल के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच और पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आव्या स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप-2026 का भव्य शुभारंभ बुधवार को ग्रीन वैली मेफेयर ग्राउंड, पूर्णिया में हुआ। उद्घाटन समारोह उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा, जिसमें खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निमिषा सिंह थीं। इस अवसर पर आव्या स्पोर्ट्स की प्रिया चौरसिया ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, […]

Noimg

Naugachia: फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

DESK 1140

फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार   क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत   नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।   पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी […]

Naugachia: नवगछिया बाजार में युवक पर चाकू से हमला – GS NEWS

DESK 1140

घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग   नवगछिया। नवगछिया बाजार क्षेत्र में रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।   घायल युवक की पहचान मोहम्मद सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई मोहम्मद जावेद अंसारी ने बताया कि उनके भाई पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। आरोप है कि मोहम्मद आमिस अंसारी, नोखेज अंसारी और मोहम्मद सज्जाद ने मिलकर चाकू से वार किया। हमलावर कथित रूप से गर्दन और पेट पर हमला करना चाहते […]

Bhagalpur: टूटे बिजली तार को जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आए युवक की मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

DESK 1140

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर ममलखा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी महेंद्र मंडल के 40 वर्षीय पुत्र सोनू मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में मकई का बोझा ले जाने के दौरान घर के समीप से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया था। तार टूटने से आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अंधेरा छा गया। इसी बीच सोनू मंडल टूटे हुए तार को जोड़कर बिजली बहाल करने का प्रयास कर रहे थे।   बताया जाता है कि […]