5
(2)

औरंगाबाद, संवाददाता। दाउदनगर प्रखंड के लालाअमौना गांव निवासी 27 वर्षीय मजदूर देवानंद कुमार की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शीतल बिगहा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुई, जहां वह मजदूरी का काम कर रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, देवानंद कुमार बुधवार को निर्माणाधीन मकान में दीवार प्लास्टर का काम कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह काम के दौरान बाथरूम गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथ काम कर रहे मुख्य राजमिस्त्री को चिंता हुई। तलाश करने पर वह बाथरूम के पास बिजली के नंगे तार की चपेट में बेसुध अवस्था में पड़े मिले।

घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में शोकपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि देवानंद कुमार तीन भाइयों में मंझले थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: