


भागलपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गोराडीह थाना क्षेत्र के पिठना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा और दो खोखा बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। विधि-व्यवस्था DSP नवनीत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि SSP के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही चोरी, छिनतई और अन्य अपराधों के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित कर नियमित गश्ती और छापेमारी की जा रही है।















