5
(1)

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक 21 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय युवती के माता-पिता किसी काम से सुल्तानगंज गए हुए थे। इसी दौरान युवती ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद भाई-बहनों ने उसे देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर शंभुगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं एसएफएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: