


नवगछिया प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल का बैठक का मंगलवार को आनंद निलय भवन मकंदपुर नवगछिया में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी अशोक यादव एवं संचालन अब्दुल गफ्फूर ने किया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु थे। बैठक में सर्वसम्मति से हिमांशु कुमार को नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने पर सभी नेताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा की राज्य एवं जिले में अपराध का ग्राफ बड़ा है बाढ़ कटाव पर रोक नही लगाया जा रहा है। महादलित परिवार को दो डिसमिल जमीन नही मिल रहा है। बाढ़ कटाव की व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा मिलने वाली गरीब परिवार के विकास योजना में लूट मची है। जिससे गरीब जनता तबाह है देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। बैठक में अलख निरंजन पासवान, संजय मंडल, महेश फौजी, रामविलास सिंह, कपिल देव मंडल, अमर यादव (मुखिया), गौरी शंकर, मोउद्दीन आलम, मो जाकिर, राजीव यादव, मो तनवीर एवं गौतम बनर्जी आदि शामिल थे।
