



नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मंगलवार को बिहपुर स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महागठबंधन की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला परिषद सदस्य मोइन राइन, एमसीसी टीम के अध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू राजा, मुखिया गुलजार खान, मो. सलाउद्दीन, राजद नेता आजाद अंसारी, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष सरोज झा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव राजेश कुमार और संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम। इसके अलावा, रहबर खान, सुशील कुमार, अंपायर जनार्दन कुमार और राजू, कॉमेंटेटर ईमान अली एवं मोहम्मद आलम ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। स्कोरिंग की जिम्मेदारी मोनू कुमार द्वारा संभाली गई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
पहला मुकाबला: नवगछिया जूनियर vs आईसीसी बिहपुर
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नवगछिया जूनियर टीम ने पहले खेलते हुए 160 रन बनाए। टीम के खिलाड़ियों नीतीश ने 54 रन और अर्पित ने 42 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में आईसीसी बिहपुर टीम 130 रन ही बना पाई, जिसमें मो. सोहेल ने 32 और राजा कुमार ने 54 रन का योगदान दिया। इस तरह नवगछिया जूनियर टीम ने आईसीसी बिहपुर को 30 रन से पराजित किया।

मैच के बाद नीतीश को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का रोमांच कल और भी बढ़ेगा, जब लतीपुर और बिहपुर के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सभी ने इस लीग के आयोजन की सराहना की और इसे नवगछिया में क्रिकेट के विकास एवं युवाओं में खेल भावना के जागरण का महत्वपूर्ण अवसर बताया।













