



नवगछिया । बिहपुर थाना टीम द्वारा ग्राम लत्तीपुर स्थित टुनटुन ठाकुर के बासा से कुल 02 लीटर देशी शराब के साथ बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी टुनटुन ठाकुर पिता स्व उमेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।















