



भागलपुर ।
मद्य-निषेध थाना, नवगछिया (भागलपुर) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाह्नवी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने वाहन से कुल 119.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,42,992 रुपए आंकी गई है।

मौके से सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के निवासी ऋषि कुमार उर्फ निशांत कुमार (पिता—चरित्र पासवान) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहाँ उससे शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार महतो, मद्य-निषेध सिपाही एवं गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।
मद्य-निषेध विभाग, भागलपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके और शराब तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
















