0
(0)

भागलपुर :
अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले चालकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय भागलपुर के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते नजर आए।

ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से चालकों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीमा पॉलिसी तथा ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने की मांग की।

इसके अलावा सड़क दुर्घटना में किसी ड्राइवर की मौत होने पर उसके आश्रित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर जिला प्रशासन को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ड्राइवरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: