



नवगछिया | खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को 11.7 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है की सोमवार को सुबह करीब 5:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि खरीक थाना क्षेत्र गणेशपुर निवासी बालेश्वर साह का पुत्र पमपम साह उर्फ अमर साह,

अपने घर मे गाँजा रखकर बेचने का कारोबार करता है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष खरीक के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम के द्वारा दण्डाधिकारी की उपस्थिति में पमपम साह के घर की तलाशी के क्रम में घर से 11.7 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया गया। खरीक थाना में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पमपम साह उर्फ अमर साह को जेल भेज दिया गया है।














