



भागलपुर / खगड़िया : जिले की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा कुमारी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। वह खगड़िया शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कोशी साइंस स्कूल में इंटर की छात्रा थी। स्नेहा मूल रूप से खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधौरा गांव की निवासी थी। उसकी उम्र 17 वर्ष बताई गई है।

मृतका के पिता अरुण कुमार एक दुकानदार हैं जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। स्नेहा दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। परिवार वालों के अनुसार, 13 जुलाई की रात लगभग 10 बजे स्नेहा ने अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात की थी। पिता अरुण कुमार ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह जब उन्होंने दोबारा कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

उसी दौरान मकान मालिक द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चित्रगुप्त नगर थाना को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पहले शव को खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से इसे “हत्या का मामला” बताते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।













