



नवगछिया। विगत सोमवार को परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनिया बजरंगबली स्थान से गरैया जाने बाली 14 नम्बर सड़क पर वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो युवक को तेरह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लाल काला रंग का मोटरसाइकिल संख्या बीआर 39 एक्स 7110 पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया।

मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के सूदनटोला निवासी कुंदन कुमार पिता मदन मंडल, कृष्णा कुमार पिता सुबोध मंडल बताया गया। वही तलाशी के क्रम में तेरह लीटर देशी शराब बरामद हुआ। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 101/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया













