5
(1)

भागलपुर के 62 गांव में चलेगा अभियान

भागलपुर। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गाँवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता कवरेज अपना कर जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलवाना है। इस अभियान को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन एवं आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभर के आदिवासी व जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में 50 फ़ीसदी या 500 से अधिक आदिवासी आबादी है, उन गांवों का इस अभियान के लिए चयन किया गया है। भागलपुर जिले के ऐसे 62 गांवों को प्रारंभिक सूची के अनुसार चिन्हित किया गया है। जिनमें सन्हौला के 18 और पीरपैंती प्रखंड के 44 गांव शामिल हैं। जनजातीय क्षेत्र में विशेष शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, मातृ एवं शिशु कल्याण लाभ से अच्छादित किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: