



नवगछिया : पूर्वी चंपारण जिले के मेंहसी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परतापुर में 20 जुलाई को एकदिवसीय आमंत्रण कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में और पूर्वी चंपारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित की जा रही है।

इसकी जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्थानीय मुखिया राकेश मिश्रा, खेलप्रेमी नन्हे जी और पिंटू शर्मा के नेतृत्व में तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।
प्रतियोगिता का संचालन तकनीकी पदाधिकारी दीपक सिंह कश्यप, विनोद जायसवाल, अरुण सिंह, संगीता कुमारी, देवानंद, विकास कुमार (पूर्वी चंपारण), सतीश कुमार (बाढ़), और पवन कुमार (सारण) के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में बाढ़ (पटना) और पूर्वी चंपारण की पुरुष व महिला टीमें भाग लेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को स्थानीय खेलप्रेमियों के सहयोग से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। यह आयोजन क्षेत्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।














