



नवगछिया । नदी थानांतर्गत त्रिमुहान घाट के समीप रविवार को वाहन जांच दौरान टोटो रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 इआर 4310 से कुल 20 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए तस्कर रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला तीनटँगा निवासी प्रिंस कुमार पिता बनकर साह और झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी विनय कुमार यादव पिता विवेकानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नदीं थाना कांड संख्या 41/25, धारा 30(а) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।













