Month: August 2020

नारायणपुर: बीपी मंडल की जयंती पर मंडल आयोग की शेष सिफारिशों के लिए संकल्प का दिन – गौतम प्रितम GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के बलाहा पंचायत भवन में मंगलवार को गौतम कुमार प्रितम की अध्यक्षता में वीपी मंडल की जयंती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह पुर्वक मनाया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन ने ही ओबीसी के लिए सामाजिक न्याय का रास्ता खोलने का काम किया.इसी कमीशन की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला. एक अन्य सिफारिश के आधार पर केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में दाखिले में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.उक्त बातें बी पी मंडल की जयंति पर गौतम कु प्रीतम ने कहा. इस आयोग की 40 सिफारिशों में 2 को छोड़कर शेष अभी तक लागू नहीं किया गया है. एक तो 54 प्रतिशत आबादी […]

नवगछिया के 25 अखबार विक्रेताओं के बीच सूखा राशन वितरित GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

प्रभात खबर और डिवाइन विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया वितरण अखबार विक्रेताओं ने प्रभात खबर के मुहिम को सराहा नवगछिया : प्रभात खबर और डिवाइन विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नवगछिया के गौरव पुस्तक भंडार के पास नवगछिया और आस पास के क्षेत्रों के करीब 25 अखबार विक्रेताओं के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया. सूखा राहत सामग्री में छ: किलो चावल, पांच किलो आटा, दाल दो केजी, नमक एक पैकेट, डिटरजेंट पाउडर एक पैकेट, रिफाइन तेज आधा लीटर, सरसों तेल आधार लीटर, हल्दी सौ ग्राम, बिस्कुट चार पैकेट, साबुन दो पीस था. राहत सामग्री मिलने के बाद अखबार विक्रेताओं ने डिवाइन विजन और प्रभात खबर के संयुक्त प्रयास की सराहना करते […]

नवगछिया: विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण पहली प्राथमिकता – ई अखिलेश कुमार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अनुमंडल कार्यालय नवगछिया में प्रभार लेने के तुरंत बाद नवगछिया के नए एसडीओ ई अखिलेश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि नवगछिया में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके लिये ठोस रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा. कोई भी कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हो इसके लिये आवश्यक कदम उठाये जाएंगे. एसडीओ ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को अनाज सही समय पर वितरण हो, वितरण में पारदर्शिता बरती जाय. इस पर उनकी खास नजर रहेगी. एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि लोगों को जितनी उम्मीद प्रशासन से है, ठीक उतनी ही कर्तव्य निष्ठा से लोगों को अपनी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिये. Barun Kumar Babul

नवगछिया: नए एसडीओ का स्वागत व पुराने को भावपूर्ण विदाई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नवगछिया ने नए अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार का स्वागत किया गया तो दूसरी तरफ पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गयी. इस अवसर पर सभा का संचालन गोपालपुर की बीडीओ प्रियंका कुमारी कर रही थी. मौके पर अनुमंडल कर्मियों ने मुकेश कुमार के कार्यकाल की तारीफ की और नए एसडीओ अखिलेश कुमार का स्वागत करते हुए सामंजस्य के साथ कार्य मे सहभागिता दिखाने का वादा भी किया. डीसीएलआर परमानंद साह ने कहा कि स्थानांतरण और सेवा निवृत्ति के बाद विदाई समारोह का कोई कार्मिक विधान नहीं है लेकिन हम लोग जब एक साथ काम करते हैं तो कई खट्टे मीठे अनुभव हमारे बीच उठते हैं और एक दूसरे के बीच एक […]

नवगछिया: आर्म्स एक्ट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटेंगा निवासी अजीत मंडल, चमकलाल मंडल एवं हरदेव मंडल उर्फ हरद्वार मंडल शामिल हैं. गोपालपुर थाना के सअनि जयशंकर भट्ट एवं पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है. सभी आरोपियों को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. Barun Kumar Babul

नवगछिया बहुत याद आएगा : एसडीओ मुकेश कुमार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला में विदाई समारोह का आयोजन नवगछिया के पूर्व एसडीओ मुकेश कुमार का स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन नवगछिया की सामाजिक संस्था बाबा गणिनाथ सेवा समिति , विश्व हिंदू परिषद,सम्पूर्ण वैश्य समाज, एवं साम्ब शिव सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । जिसमें पूर्व एसडीओ मुकेश का विदाई एवं नए एसडीओ अखिलेश कुमार का सम्मान संस्थाओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नवगछिया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती सहित कई अन्य मौजूद थे । समारोह में एसडीओ मुकेश कुमार नें कहा कि नवगछिया उनको बहुत याद आएगा । नवगछिया के लोगों का भरपूर सहयोग रहा जिससे उन्होनें अपनी कई सामाजिक कार्यक्रमों में इच्छा जाहिर की और नवगछिया में भी विकास […]

GOOD NEWS! भागलपुर स्थित बिहार के दूसरे सिपेट कॉलेज में पढ़ाई का रास्ता साफ GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर स्थित बिहार का दूसरा सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) में पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। यह शहर के अलीगंज स्थित स्पिनिंग मिल के समीप बनना है। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस इंस्टीच्यूट का शिलान्यास पटना से वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसकी तैयारी के लिए दो-तीन दिन में हाजीपुर सिपेट के निदेशक व प्रमुख अनिल कुमार सिंह भागलपुर पहुंच रहे हैं।  उन्होंने बताया कि सिपेट इंस्टीच्यूट के लिए सरकार ने अलीगंज स्थित स्पिनिंग मिल के पास आठ एकड़ जमीन मुहैया करायी है। अब शिलान्यास के बाद पढ़ाई शुरू की जाएगी। लॉकडाउन समाप्त होते ही दो माह के अंदर यहां स्किल डेवलपमेंट कोर्स की शुरुआत की जाएगी। इसमें दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक […]