Month: August 2020

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1444 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 124827 GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रत्येक दिन हजारों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है अगर देखा जाए तो बिहार में प्रत्येक दिन की तुलना में कोरोना मरीज की संख्या में कुछ कमी आई है वहीं बिहार के रिकवरी रेट की बात की जाए तो काफी अच्छी नजर आ रही है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1444 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124827 हो गई है. बिहार में फिलहाल 22837 कोरोना के एक्टिव मरीज है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1444 नए मामले […]

बिहार के भागलपुर सहित चार स्मार्ट सिटी का स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 में हाल बेहाल, पूरे देश में फिसड्डी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के नतीजों ने राज्य के चारों स्मार्ट सिटी की कलई भी खोल दी है। जिन शहरों को स्मार्ट होकर राज्य की शान बनना था, वे स्वच्छता के मोर्चे पर पूरे देश में फिसड्डी साबित हुए हैं। स्मार्ट सिटी पटना 10 लाख से अधिक आबादी वाला देश का सबसे गंदा शहर है। जबकि 10 लाख से कम आबादी वाले 382 शहरों में भागलपुर नीचे से चौथे और बिहारशरीफ नौंवे स्थान पर है। मुजफ्फरपुर भी इस सूची में 299वें नंबर पर है। जबकि दूसरे राज्यों के स्मार्ट शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्मार्ट सिटी के रूप में बिहार के चार शहर- पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ चयनित हैं। यूं तो शहरी निकायों का मूल काम ही स्वच्छता है। उसके […]

बिहार में कोराना संकट के बीच हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डॉक्टरों की हड़ताल पर लगाई रोक GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में कोरोना की भयानक स्थिति और स्वास्थ्य कर्मी का हड़ताल पर जाना मुनासिब नहीं कॉन्ट्रैक्ट पर कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को पटना हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने उन्‍हें तुरंत ही काम में लौटने का आदेश दिया है। साथ ही 27 अगस्त से जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर भी रोक लगा दिया है l अब डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने का मामला गैरकानूनी होगा। कोरोना काल में डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी का हड़ताल पर जाना गलत मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं न्यायाधीश एस कुमार की दो सदस्यीय खंडपीठ ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना महामारी के भयंकर संकट को देखते हुए डॉक्टर या […]

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी:- छह लाख से अधिक मतदानकर्मियों की बिहार चुनाव में होगी तैनाती GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए इस बार करीब छह लाख से अधिक मतदानकर्मियों की आवश्यकता होगी. इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आब्जर्वर व व्यय आब्जर्वर सहित अन्य मतदान पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. राज्य के एक लाख छह हजार बूथों पर पर्याप्त संख्या में मतदानकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को भी मतदान कार्यों में लगाया जायेगा. महिलाओं की तैनाती आयोग की गाइडलाइन के मानकों पर की जायेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने जिलों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. जिलों को बताया गया कि एक बूथ पर कम- से- कम चार मतदानकर्मी चाहिए. कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त मतदानकर्मियों की आवश्यकता होगी. सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की […]

भागलपुर: शहरवासियों को दशहरे का तोहफा, नए प्रवेश गेट से इंट्री अक्टूबर से GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

 भागलपुर जंक्शन के दक्षिण तरफ नए प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अक्टूबर में नया प्रवेश द्वार शहरवासियों को तोहफा के रूप में मिलेगा। प्रवेश गेट खुलने से दक्षिण क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए उल्टा पुल के रास्ते होकर जंक्शन नहीं आना होगा। इससे शहर के तीन लाख आबादी को सहूलियत होगी। मालदा मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय और चालू वर्ष में मंडल के कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। डीआरएम ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष काफी उपलब्धि भरा रहा। साहिबगंज भागलपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ। बांका रेल सेक्शन छोड़कर मंडल का हर रेलखंड विद्युतीकरण हो गया […]

भागलपुर: चुनाव आयोग को बुजुर्ग मतदाताओं पर आया रहम, अब घर बैठे करेंगे मतदान, जानिए GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: वैश्विक महामारी कोराना काल में इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में आयोग को 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं पर रहम आया है। ऐसे मतदाता जो वोट देने के लिए बूथ पर आना नहीं चाहेंगे। वे घर बैठे पोस्ट बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार यह व्यवस्था की है। अब तक यह सुविधा देश के सरहद की रक्षा करने वाले सैन्य कर्मियों को मिलती आ रही है। कोरोना के इस जंग के बीच सुचारू रूप से चुनाव का संचालन के लिए आयोग कई नई रणनीतियां बनाने में लगी है। यूं कहे कि कोरोना के इस संकट काल में आसन्न विधानसभा […]

बिहार में आज से चलने लगीं यात्री बस, इन नियमों का करना होगा पालन GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में आज से बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये निर्णय लिया गया. जिसके बाद राज्य के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में लागू ऑनलक-3 के क्रम में सार्वजनिक परिवहन ऑटो, टैक्सी और कैब को छोड़कर बसों के परिचालन रोक थी इसके साथ ही संजय कुमार ने बताया कि बसों या अन्य सार्वजनिक वाहनों का परिचालन एक सीट, एक व्यक्ति के नियम के तहत किया जाएगा. बसों के परिचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, बस ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी […]

अच्छी खबर :- 25 अक्टूबर से शुरू हो सकती है दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवाएं, देखें क्या है शेड्यूल GS NEWS

बिहारसरकारी योजनाPUJA JHA0

कोरोना काल के बीच दरभंगा वासियों के साथ ही पूरे देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है 25 अक्टूबर से दरभंगा में विमान सेवा शुरू हो सकती है दरभंगा एयरपोर्ट से देश के तीन बड़े शहरों के लिए 25 अक्टूबर से विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं। स्पाइज जेट को दरभंगा एयरपोर्ट से मुम्बई, बंगलुरू और दिल्ली रूट पर रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विमान सेवाएं शुरू करने की इजाजत दी गयी है। शेड्यूल के मुताबिक पहला विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर बेंगलुरू से सुबह 11.15 बजे पहुचेगा जो दरभंगा से 11.45 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। मुम्बई दरभंगा विमान सेवा के तहत दिल्ली से उड़कर 12.10 बजे विमान दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा जबकि यह 12.40 बजे मुम्बई […]

बिहार विधानसभा चुनाव :- NDA का शांति दृश्य, यहां भी सीट बंटवारे में कम नहीं झंझट,जाने सीट को लेकर क्या है मूल मंत्र GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों जोर शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं वहीं शेयरिंग को लेकर एनडीए में भी बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में फिलहाल शांति का दृश्य है। बिहार में विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड अध्‍यक्ष एवं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई बार हो चुकी है। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी का एक खेमा फुसफुसा कर ही बोल दे रहा है कि चुनाव तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा। ये ऐसे लोग हैं, जिनका उपयोग बीजेपी नेतृत्व जायका बदलने वाले व्यजंन के तौर पर करता है। निर्णय में इनकी कोई भूमिका नहीं रहती है। मोटे तौर […]