Month: August 2020

गोपालपुर: मारपीट के आपसी अलग – अलग मामलों में दर्जनों घायल GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र डुमरिया, डिमाहा व तिनटंगा करारी गाँव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हुए. सभी घायलों का इलाज सीएचसी गोपालपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने किया. तेलिहारी डिमाहा के संजय मंडल पिता विष्णुदेव मंडल व उसकी पत्नी सविता देवी व दूसरे पक्ष के फुलची मंडल व उसकी पत्नी रीना देवी घायल हो गई. दूसरे मामले में डिमाहा गाँव की रिक्कू देवी पति शंकर साह घायल हुई. मारपीट के मामले में डुमरिया की बेबी देवी पति सुभाष हरिजन व कोमल कुमारी पिता सुभाष दास तथा तिनटंगा करारी गाँव की राधा देवी पति बुचो उर्फ बुचकन मंडल तथा दूसरे पक्ष के प्रयाग मंडल पिता स्व अनंत लाल मंडल व हरद्वार […]

नवगछिया: नही निकलेगा ताजिया व जुलूस, डीजे भी नहीं बजेगा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

मुहर्रम को लेकर नवगछिया थाना में हुई शांतिसमिति की बैठक नवगछिया टाउन थाना में सोमवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि लोक डॉन के मद्देनजर सरकारी गाइड लाइन पर ही मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर आयोजन समितियों को सरकारी नियमो की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लोक डॉन को लेकर ताजिया जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, ताजिया भी नहीं निकलेगा और डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा. पूरी तरह सरकारी नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा. मौके पर नवगछिया सीओ, नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, मुख्य पार्षद […]

नवगछिया: इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह, 40 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से नवगछिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है. गंगा नदी पिछले कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड विभिन्न हिस्सों में बाढ पानी फैल गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 32.10 मीटर पर बह रही है. खतरे के निशान से गंगा नदी के ऊपर होने से इस्माइलपुर में बाढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा भयावह हो गई है. बाढ़ में इस्माइलपुर प्रखंड की 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है. हालांकि बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के बीच प्रशासन स्तर […]

नारायणपुर: पीसीसी सड़क का मधुरापुर में ग्रामीणों की मांग पर दुबारा की गई ढलाई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या 13 में चार लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का अनियमितता को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध कर सोशल मीडिया पर डालकर नाराजगी जाहिर की थी जिसे प्रभातखबर ने प्रमुखता से ग्रामीणों की मांग को रखा था. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद उपप्रमुख अशोक कुमार यादव की पहल पर संवेदक द्वारा ग्रामीणों की मॉग पर दुबारा ढलाई कर आम जनता को संतुष्ट किया जिसको लेकर मो.मुन्ना अली, सिकंन्दर ठठेरी, कैलाश भगत, देवानंद प्रसाद, त्रिशूल झा,छोटु चौरसिया सदय कुमार रमेश पोद्दार सहित अन्य ने सराहना की. Barun Kumar Babul

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हालत बिगड़ी,अस्पताल में कराए गए भर्ती GS NEWS

बिहारभारतराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लेकर खबर सामने आ रही है। वे अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं हांलाकि पासवान को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत को लेकर डाॅक्टरों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैं और डाॅक्टरों की निगरानी में है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को तबितय बिगड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय रामविलास पासवान को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1227 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 123383 GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रत्येक दिन हजारों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है ।देखते ही देखते बिहार इसकी चपेट में आ गया आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1227 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 123383 हो गई है. बिहार में फिलहाल 24318 कोरोना के एक्टिव मरीज है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1227 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 122156 हो गया है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से […]

GS तीज पर आयोजित BEST PHOTO COMPITITION का परिणाम हुआ जारी … देखें लिस्ट GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरभारतBarun Kumar Babul0

जीएस न्यूज़ बिहार सहित आसपास के राज्यों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंटरनेट पोर्टल बन गया है जीएस न्यूज़ की ओर से तीज 2020 पर परिधान हेतु बेस्ट फोटो / सेल्फी कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें 21 अगस्त को शाम 6:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे तक तीज पूजा के बाद फोटो भेजनी थी और प्रतियोगिता में शामिल होना था। बताते चलें कि प्रतियोगिता में कुल 397 प्रतिभागी शामिल हुईं जिनमें कुल 86 प्रतिभागी की फोटो पूर्ण जानकारी के साथ को चयनकर्ताओं द्वारा सूचीबद्ध किया गया है । आइए देखें उन टॉप 86 की लिस्ट👇👇👇👇👇👇 SUMAN SHAW WITH MANOJ SHAW ( KOLKATA) FLATE NO. 1375TOWER – GODAVARI MAHAGUNPURAM, ( MEHRAULI, GAZIABAAD)PIN CODE- 201002 VISHAVPARKASH JAISWAL […]

मुख्यमंत्री ने 3304 स्कूल भवनों का किया उद्घाटन, CM बोले – हमारा लक्ष्य हर बच्चे को पहुंचाया जाए स्कूल GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020सरकारी योजनाPUJA JHA0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालय से विहीन 3304 पंचायतों में शैक्षिक सत्र 2020-21 से नौवीं कक्षा का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए. इसके साथ इन स्कूलों में निर्मित भौतिक संरचनाओं और शिक्षा विभाग की ओर से पटना में बनाए गए विभिन्न भवनों का भी उन्होंने उद्घाटन किया. बिहार के शैक्षणिक योजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हर ग्राम प्रचायत मेंं उच्च प्राथमिक विद्यालय हो इसको लेकर विभाग ने काम पूरा किया है. ये खुशी की बात है. बिहार में शिक्षा को लेकर मिशन मोड में काम किया जा रहा […]