Month: August 2020

पटना :- अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि GS NEWS

बिहारराजनीतिPUJA JHA0

सोमवार स्वर्गीय अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. बिहार सरकार की ओर से कंकड़बाग पीसी कॉलोनी में अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद’इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा की स्वर्गीय अरूण जेटली की पहली पुण्यतिथि है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि अरुण जेटली की देश में पहली प्रतिमा पटना में लगी है. जेटली का बिहार से बहुत ही पुराना संबंध’जेटली का बिहार से बहुत ही पुराना संबंध रहा है. बिहार में जो एनडीए की सरकार बनी है तो उसमें अरुण जेटली की अहम भूमिका थी. जब हमारे संबंध जेडीयू से खराब हुए तब भी सीएम नीतीश और […]

रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी बरकरार, दिल्ली में तेजस्वी ने की मुलाकात GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना से उबरने के बाद भी अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं. दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है. इसी दौरान 2 दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनसे मुलाकात की है. जानकारी के मुताबिक रघुवंश प्रसाद सिंह की पार्टी से नाराजगी बरकरार है. कम नहीं हो रही नाराजगी सूत्रों के मुताबिक रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना इस्तीफा वापस लेने से इंकार कर दिया है. पटना एम्स में इलाज के दौरान जून महीने में ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि वह पार्टी में बरकरार हैं. उनकी नाराजगी रामा सिंह को लेकर है जिन्हें पार्टी में शामिल […]

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर इस्तीफा वाले खबर का किया खंडन,जानिए खुद गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर क्या कहा?GS NEWS

अपराधबिहारराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खबरों की दुनियां में बने रहते हैं। सुशांत केस में भी उनकी सक्रियता चर्चा में रही। इधर एक बार फिर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के अचानक इस्तीफा देने की खबर से बिहार प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर गहमागहमी फैल गई। हालांकि यह खबर कहां से आई इसके बारे में जानकारी नहीं लेकिन रविवार की देऱ शाम से यह खबर बड़ी तेजी से फैली। इस संबंध में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। इस खबर में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। जिस किसी ने भी इस तरह की खबर फैलाई वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि इसे आप किस स्तर की पत्रकारिता कहेंगे? डीजीपी […]

पुलिस ने अररिया में तीन बांग्‍लादेशियों को पकड़ा, नेपाल, बांग्‍लादेश और भारतीय नोट के अलावा एटीएम भी मिले GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया ओपी पुलिस एवं एसएसबी 56वीं बटालियन के जवानों ने रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमांकन पिलर संख्या 197/3 के समीप तीन बांग्लादेशी नागरिक को जांच के क्रम में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में बताया कि वे लोग बांग्लादेश से मजदूरी करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल जा रहे थे। उसके पास से बांग्‍लादेश, नेपाल और भारत के रुपये भी बरामद किए हैं। साथ ही एटीएम व मोबाइल भी जब्‍त किया गया है। गिरफ्तार तीनों को बसमतिया ओपी में कागजी कार्रवाई की जा रही है। Barun Kumar Babul

बिहार चुनाव:- 31 अगस्त से चुनावी मैदान में कूदेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका संभालेंगे कमान GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

कोरोना महामारी के बीच बिहार में चुनावी तैयारी ने जोर पकड़ लिया है. फिजिकल और सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी पार्टियां नए-नए तरीके अपना रही हैं. अब कांग्रेस भी 31 अगस्त से चुनावी मैदान में कूदेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने दी.वर्चुवल मीटिंग रहेंगे राहुल और प्रियंका राजेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस वर्चुवल मीटिंग के जरिए 31 अगस्त से चुनावी मैदान में उतरेगी. पार्टी ने मतदाताओं से सीधे जुड़ने के लिए सवा सौ से ज्यादा वर्चुअल रैली का एलान किया है. जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के अनुसार आलाकमान के निर्देश के बाद कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय स्तर के नेताओं की सूची […]

सुशांत केस: एक्शन मोड में CBI, आज रिया चक्रवर्ती से हो सकती है पूछताछ GS NEWS

अपराधबिहारभारतसमस्याPUJA JHA0

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने जांच तेच कर दी है. इस मामले में अब सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है. इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे हैं. सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जिसमें ब्लैकमेलिंग और धोखा देने तक की बात कही गई है. साथ ही आरोप है कि रिया ने सुशांत को परिवार से अलग करने की कोशिश की थी. इन सभी मुद्दों पर पर सीबीआई रिया से सवाल पूछ सकती है. इससे पहले ईडी ने रिया से दो बार पूछताछ […]

आज कांग्रेस के कार्यसमिति की बैठक,नए अध्यक्ष के नाम पर हो सकता है फैसला GS NEWS

भारतराजनीतिPUJA JHA0

आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक है। इस बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पद छोड़ने की घोषणा करने के लिए तैयार दिख रही हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव की मांग दबी जुबान तेज हो गई है। इसको लेकर कई नेताओं ने आलाकमान को चिट्ठी भी लिखी। पत्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसदों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। पत्र में 134 वर्षीय पार्टी के नेतृत्व में अनिश्चितता का आरोप लगाया गया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आज़ाद, शशि थरूर, भूपिंदर हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, मनीष तिवारी और पीजे कुरियन द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। इसे स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली […]

भागलपुर: अपराध नियंत्रण के लिए गुंडा परेड की कार्रवाई जिले के सभी थानों में GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रविवार को गुंडा पंजी का सत्यापन किया गया। इस दौरान जिले के सभी थानों में गुंडा परेड की कार्रवाई की गई। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में गुंडा पंजी में दर्ज नामित गुंडों को थाना में उपस्थित कराकर सभी के वर्तमान गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही यह हिदायत दी गई कि जिन लोगों ने अपने आचरण में सुधार नहीं लाया है वे अपने आचरण में सुधार लाएं। इस बीच शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी से सख्ती से पूछताछ की गई। शीर्ष […]

भागलपुर: घमासान होगा आज, नगर निगम में लचर व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोला, जाने किन बिंदुओं पर होगा घेराव GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: नगर निगम में लचर व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की सुबह 11 बजे से नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष मेयर सीमा साहा के नेतृत्व में पार्षद एक दिवसीय धरना देंगे। इस बार अगली कतार में महिला पार्षद आवाज बुलंद करेंगी। जबकि पांच बजे होने वाली स्थायी समिति की बैठक के दौरान नगर आयुक्त के साथ महिला पार्षदों का घमासान होगा। इस दौरान पार्षद उनसे कार्यो का हिसाब भी मांगेंगे। अगर, इससे भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो चरणबद्ध आदोलन व प्रदर्शन का पार्षदों ने निर्णय लिया है। इसको लेकर खरमनचक में रविवार को डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के आवास पर मेयर सीमा साहा की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक बुलाई […]

भागलपुर: पठन-पाठन का तरीका बदला, डिजिटल हो गई पढ़ाई GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: स्कवाड हेल्प की ओर से ‘कोरोना महामारी का शिक्षा पर प्रभाव और रणनीति विषय’ पर रविवार को वेबिनार हुआ। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता आइजी स्पेशल बच्चू सिंह मीणा ने कहा कि जीवन को सकारात्मकता बनाए रखने की जरूरत है। हर कोई समस्या को अवसर में बदलने की कोशिश करें। बच्चों मे अपार संभावनाएं है, वो इस कठिन समय से उभर कर बाहर आएंगे। कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था के साथ बच्चों के भविष्य पर भी प्रभाव डाला है। पठन-पाठन में बदलाव हुआ है, डिजिटल से बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन, इस कठिन दौर से देश के भविष्य बाहर निकलेंगे। वेबिनार में वरीय अधिवक्ता रेणु मीणा ने कहा कि बच्चों के लिए कठिन […]