Month: August 2020

भागलपुर: नौंवी की पढ़ाई 73 स्कूलों में होगी शुरू, सीएम करेंगे 24 को शुभारंभ GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपु: जिले के 73 स्कूलों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। 24 अगस्त इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीसी के जरिए सुल्तानगंज के गनगनियां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में करेंगे। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि शेष स्कूलों में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, समेत संबंधित स्कूल के हेडमास्टर, शिक्षक व बीआरसी व सीआरसी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीईओ से व्यवस्था की जानकारी ली। डीईओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। Barun Kumar Babul

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद GS NEWS

अपराधभारतसमस्याPUJA JHA0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद धौला कुआं से आईएसआईएस के आतंकी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी के पास से आईईडी (विस्फोटक सामग्री) बरामद हुई है.स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर उसके मकसद को जानने की कोशिश कर रही है. डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्पेशल सेल की टीम पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध आतंकियों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही थी. स्वतंत्रता दिवस पर हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्पेशल सेल की टीम लगातार अलर्ट थी. उन्हें सूचना मिली कि आईएसआईएस का एक संदिग्ध आतंकी धौला कुआं के पास आएगा. यहां से […]

सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का किया उद्घाटन GS NEWS

कोरोनाबिहारसरकारी योजनाPUJA JHA0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैमूर जिले के मोहनिया में नवनिर्मित ‘रीना देवी मेमोरियल अस्पताल’ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वीडियो के माध्यम से अस्पताल के हिस्सों और उपकरणों को दिखाया गया है, ये काफी अच्छे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि रीना देवी मेमोरियल अस्पताल के उद्घाटन के लिए मैं विशेष तौर पर विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी पत्नी की स्मृति में इस अस्पताल का निर्माण कराया है. कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी का असामयिक निधन हो गया था. उस दौरान मैं इनके घर पर भी गया था. गरीबों को भी मिलेगी सुविधा’मुख्यमंत्री ने […]

नारायणपुर: मौत का सौदागर बना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 मौत का सौदागर बन गया है. जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के कारण नारायणपुर पसराहा के बीच रोज सड़क दुर्घटना हो रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नारायणपुर से पसराहा के बीच धसान क्षेत्र भी घोषित किया गया है लेकिन नारायणपुर से पसराहा के बीच सड़क की स्थिति देखते ही बनती है. सड़क में जगह-जगह गड्ढा है तो कहीं सड़क टूट गया है. सड़क की मरम्मत के नाम पर एनएचएआई द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. नतीजा यह है कि सड़क में बना गड्ढा कभी भर नहीं पाता है. बरसात के दिनों में गड्ढा जानलेवा साबित हो जाता है. दिन हो या रात सभी […]

खरीक: नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त प्रति को जला कर किया विरोध प्रदर्शन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

खरीक :बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई खरीक के तत्वावधान में सभी शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में एकजुट होकर सरकार के द्वारा जारी नियोजित शिक्षकों के सेवा शर्त की प्रति को जलाकर रोष व्यक्त कर विरोध प्रदर्शित किया. सेवा शर्त की प्रति जलाते हुए प्रखंड के शिक्षकों ने कहा कि यह सेवा शर्त शिक्षकों के साथ सिर्फ छलावा है.इस नई सेवा शर्त में शिक्षकों के लिए कुछ खास नहीं है.यह सेवा शर्त शिक्षकों के लिए ढाक के तीन पात के सदृश्य है.यह सेवा शर्त चुनावी लॉलीपॉप है. प्रखंड के सभी शिक्षकों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि हम इस बार इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे इस अवसर पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक […]