Month: August 2020

नवगछिया: रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया प्रखंड के रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा में दशम वर्ग के छात्रों से फार्म एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध राशि वसूली को लेकर छात्रों ने हंगामा किया. रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा के उत्क्रमित हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक के फॉर्म एवं रजिस्ट्रेशन देने के नाम पर विद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए स्कूल में जमकर नारेबाजी एवं हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्र मृत्युंजय कुमार और तूफान भारती आदि ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्रों से मैट्रिक का फॉर्म भरने के लिए 1150 रुपये एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100 से डेढ़ सौ रुपये जबरन ले रहे हैं. विभागीय जानकारी के अनुसार मैट्रिक के फॉर्म का शुल्क 830 […]

गोपालपुर: इस्माइलपुर में बाढ की स्थिति गंभीर ,टापू में तब्दील GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर – खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है.अनुमंडल मुख्यालय जाने वाली सडक पर बाढ के पानी के तेज बहाव होने के कारण प्रखंड मुख्यालय का संपर्क भंग हो गया है.प्रखंड की अधिकांश सडकों में बाढ का पानी बहने के कारण ग्रामीण अपने -अपने घरों में कैद हो गए हैं.इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय जाने का एकमात्र रास्ता गोपालपुर सैदपुर से बिंद टोली -इस्माइलपुर तटबंध होकर जाने का बचा है.तटबंध पर बाढ पीडित प्लास्टिक व कपडे के घर बना कर खानाबदोश की तरह रह रहे हैं.प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्माइलपुर व मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय कमलाकुंड में बाढ का पानी जमा हो गया है.मंदत टोला से बेदी राय टोला जाने […]

नवगछिया: स्टेट टॉपर को एसडीओ ने किया सम्मानित GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बिहार में तीसरा स्थान ला कर मनीष ने किया नवगछिया का नाम रौशन नवगछिया – इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नवगछिया के हरनाथचक निवासी अजय कुमार और नीतू देवी के पुत्र मनीष कुमार को नवगछिया एसडीओ ने मुकेश कुमार ने सम्मानित किया है. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय में मनीष को एक प्रमाण पत्र, एक मेडल और अंग वस्त्रम देकर सममानित किया है. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मनीष के पिता अजय कुमार से मनीष के पठान पाठन के संदर्भ में पूरी जानकारी ली और मनीष के आगे की पढ़ाई पर खास ध्यान देने की सलाह भी दी. मनीष से बात चीत के क्रम में एसडीओ नवगछिया ने आगे की […]

नारायणपुर: बाईक दुर्घटना में महिला व बच्ची जख्मी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के शुक्रवार को बाईक दुर्घटना में आशाटोल की स्नेहा कुमारी व उसका तीन वर्षीय पुत्र चिराग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी का इलाज मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया.जख्मी स्नेहा खगड़िया जिला के बैलदौर थाना क्षेत्र के बेला गॉव से अपने पति अमरजीत के साथ अपने मायके नारायणपुर के आशाटोल गॉव आ रही थी.एन एच गड्ढे में तब्दील जर्जर मार्ग को लेकर पेट्रोल पंप से दो किलोमीटर पश्चिम सीमा क्षेत्र के पास बाईक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पुत्र चिराग को गोद में लेकर पीछे बैठी स्नेहा जख्मी […]

तीज के दिन नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया – तीज को लेकर नवगछिया में पंडित अजीत के वर्चुवल पूजा की धूम रही. बड़ी संख्या में महिलाएं जूम एप पर जुड़ कर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महान व्रत तीज का अनुष्ठान किया. खुद पंडित अजीत भी इस पूजा की तैयारी शुक्रवार सुबह से ही कर रहे थे. पंडित अजीत ने कहा कि कोरोना काल में यह पूजा कैसे हो यह उनके लिये और यजमानों के लिये चिंता का विषय था लेकिन वर्चुवल पूजा ने सारी मुश्किलों को दूर कर दिया और सभी जगहों तक वे पहुंच पाए जहां तक वे सशरीर कभी उपलब्ध नहीं पाते. जीएस न्यूज को पंडित अजीत ने बताया कि हालांकि वर्चुवल पूजा में उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक फायदा नहीं हुआ […]

नवगछिया में महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए की हरितालिका तीज GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर, नवगछिया अनुमण्डल के सभी प्रखंडों के सभी गांवों में शुक्रवार को महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग के लिए निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना की. शाम होते हीं सभी व्रतियों अपना-अपना श्रृंगार कर खुशी से एक दुसरे को दुल्हन के रूप में संवारने में लगी थी. उसके बाद अपने सुहाग के लिए धूप-दीप, पान प्रसाद व अन्य पूजा सामग्रियों के साथ भगवान की आराधना करते हुए हरितालिका तीज पाठ का श्रवन की. नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी मोना भारती ने बताया कि उन्हें तीज का पर्व बहुत ही पसंद है इस पर्व में तैयार होकर भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना करना उन्हें बहुत पसंद है वह अपने पति की भी लंबी दीर्घायु की […]

BREAKING : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ें GS NEWS

Uncategorizedबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

तय समय पर ही होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव, आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, ऑनलाइन होंगे नामांकन, एक साथ पांच लोग कर सकेंगे जनसंपर्कतय बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और मतदान तक के लिए आयोग ने गाइडलान जारी किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने को कहा गया है। साथ ही उम्मीदवारों को सिक्योरिटी मनी भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क की अनुमति दी है। पांच लोगों के साथ उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोड शो और चुनावी रैली के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन को फॉलो करना […]

तेजप्रताप का ससुराल पक्ष पर हमला, बोले-चंद्रिका राय की मेरे सामने खड़ा होने की औकात नहीं GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिसमस्याPUJA JHA0

तीज के दिन तेजप्रताप ने एक बार फिर अपने ससुराली पक्ष पर हमला बोला है। चंद्रिका राय के जेडीयू ज्वाइन करने के एक दिन बाद तेजप्रताप ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। चंद्रिका राय की मेरे सामने खड़ा होने की औकात नहीं है। उनको फ़रियाना है तो आ कर फरिया लें। हिम्मत है तो चंद्रिका राय आएं मेरे गेट पर फरिया लें। जनता चंद्रिका राय को नहीं, बल्कि लालू यादव को चाहती है। ऐश्वर्या राय के विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी पहली बार तेजप्रताप खुलकर बोले। तेजप्रताप ने कहा कि जिसको लड़ना है लड़े, मुझे मतलब नहीं है। हम दोनों का मामला न्यायालय में है और अब न्यायालय ही हम दोनों के मामले […]

भागलपुर:- RJD विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक, चुनाव की तैयारियों पर चर्चा GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरराजनीतिPUJA JHA0

बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है भागलपुर जिले के कोर्ट परिसर में आरजेडी विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई. बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विधि प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी करने और दोषी करार किए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता आरजेडी के जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कपिल देव कुमार ने की. बैठक में बड़ी संख्या में विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल हुए.कपिल देव कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में विधि प्रकोष्ठ […]